तीन सट्टेबाज गिरफ्तार, दो फरार, आका का सुराग नहीं

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाडी करने के आरोप में पकडे़ गए तीनों सट्टेबाजों का बुधवार को चालान कर दिया। इनके दो साथी फरार बताए गए है। हालांकि इनके आकाओं के बारे में पुलिस कोई सुराग नहीं लग सकी है।
बुढ़ाना पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी की शिकायत पर मंगलवार को ताबड़तोड़ दबिश दी थी। इस मामले में कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर राशिद पुत्र माँगा के घर पर छापा मारा था, जहां पर पांच डायरी में सट्टे के नंबर दर्ज कर रहे थे। पुलिस ने मौके से सोनू पुत्र वेदप्रकाश उर्फ वेदू निवासी मौहल्ला चमारान, चन्द्रवीर पुत्र अमर सिंह निवासी बुढ़ाना और इरशाद पुत्र नौशाद निवासी मौहल्ला शाहवाड़ा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1800 रूपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने भागे हुए अपने दो साथियों के नाम बताए है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि बुढ़ाना में ये लोग किसके संरक्षण में यह अवैध कारोबार कर रहे थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला