तीन दिवसीय कृषि-बागवानी एवं सोलर तकनीकी प्रदर्शनी कल से

मुजफ्फरनगर। कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के प्रचार-प्रसार और किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक नवीन मंडी स्थल में तीन दिवसीय कृषि-बागवानी एवं सोलर तकनीकी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी महावीर चौक स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों द्वारा दी गई। प्रदर्शनी का आयोजन वाणिज्य व उद्योग विकास संस्थान के अध्यक्ष भरत बालियान के नेतृत्व में किया जा रहा है। देश भर की कंपनियां लेंगी भाग
इस प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से कृषि तकनीकी से जुड़ी अग्रणी कंपनियां हिस्सा लेंगी, जो अपने-अपने आधुनिक उपकरणों और नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शनी में किसानों को नई तकनीक, सौर ऊर्जा आधारित उपकरणों तथा बागवानी से जुड़े उत्पादों की जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बीकेटी टायर, महिंद्रा ट्रैक्टर, सोनालिका ट्रैक्टर, ओसवाल पंप, करतार ट्रैक्टर, तानिया एंटरप्राइजेज, मैक्रून पावर, लिथियम एनर्जी, आशीर्वाद पाइप सहित
कई राज्यों के बागवानी उत्पाद एवं कृषि उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि और किसान सहभागिता
प्रदर्शनी के प्रथम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान तथा किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत शिरकत करेंगे। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार आसपास के जनपदों से हजारों किसान इस प्रदर्शनी में भाग लेंगे। आयोजक भरत बालियान ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य किसानों को नई तकनीक से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम स्थल पर किसानों के लिए मशीनरी डेमो, परामर्श सत्र और तकनीकी संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल