तिरंगे के रंग में रंगा मुजफ्फरनगर

-लौहपुरुष की जयंती पर उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
-पुलिस लाइन से निकली पद यात्रा बनी एकता और राष्ट्र प्रेम का प्रतीक
-बच्चे, पुलिसकर्मी और नागरिक देश भक्ति के गीतों पर झूमे, शिव चौक पर उमड़ा जनसागर

मुजफ्फरनगर। हाथों में तिरंगा और दिल में देश प्रेम का जज्बा लिए जब आम और खास एक साथ सड़कों पर उतरे, तो पूरा शहर देश भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। अवसर था लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती का, जिसके उपलक्ष्य में जिले में भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ पद यात्रा का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन से आरंभ हुई यह पद यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जब शिव चौक पहुंची, तो यहां देश भक्ति का माहौल अपने चरम पर था। बच्चों से लेकर वर्दीधारी पुलिस कर्मी तक सभी देश भक्ति के गीतों पर थिरकते नजर आए। देश की एकता, अखंडता और संकल्प का यह नजारा देखकर हर नागरिक के भीतर राष्ट्र प्रेम का उत्साह उमड़ पड़ा। पद यात्रा के समापन अवसर पर एसएसपी संजय सिंह वर्मा, एसपी सिटी सत्यपाल प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल तथा नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने हाथों में तिरंगा थामकर सरदार पटेल के योगदान को नमन किया और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। शहर के शिव चौक पर उमड़े जनसैलाब और गूंजते ‘भारत माता की जय’ के नारों ने इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया। पूरा मुजफ्फरनगर देश भक्ति की ऐसी भावना में डूबा दिखाई दिया, जिसने सरदार पटेल की “एक भारत – श्रेष्ठ भारत” की परिकल्पना को साकार कर दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला