तालाबंदी कर हड़ताल पर गए पालिका कर्मचारी

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद के प्रांगण में सोमवार को कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल व धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय से वेतन नहीं दिया जा रहा है। साथ ही बिना पूर्व सूचना के सीएल (कैजुअल लीव) पर जाने पर भी वेतन काटा जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लगातार वेतन संबंधी समस्याओं और प्रबंधन की लापरवाही से उनका मनोबल गिर रहा है। समय पर वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। इस वजह से सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी अनुशासनहीनता पर कार्रवाई की जाती रही है और आगे भी नियमों के तहत ही कदम उठाए जाएंगे। ईओ ने कर्मचारियों से कार्य अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि सभी वैध समस्याओं का समाधान नियमानुसार किया जाएगा। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्य प्रभावित रहा, जिससे आमजन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला