तहसील सदर में लेखपालों ने दिया धरना

मुजफ्फरनगर। तहसील सदर में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के सदस्यों ने शान्तिपूर्ण धरना आयोजित किया। तहसील परिसर में आयोजित इस धरने में लेखपालों ने मुख्यमंत्री व शासन को सम्बोधित ज्ञापन प्रस्तुत किया और लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।
लेखपाल संघ ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में तकनीकी संवर्ग, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, पदोन्नति, एसीपी विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन और अंतर्मण्डलीय स्थानान्तरण जैसी मांगों के बावजूद शासन स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। संघ का कहना है कि 3000 लेखपाल परिवार से दूर, भय और तनाव के वातावरण में कार्यरत हैं। धरने में अध्यक्ष संजीव मलिक, उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सहसचिव प्रदीप सेंगी, कोषाध्यक्ष मो. नसीम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ ने अधिकारियों द्वारा समस्याओं के समाधान में विलम्ब और कर्मचारियों पर दबाव बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए, लंबित मांगों के निराकरण तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।लेखपाल संघ ने आठ प्रमुख बिंदुओं पर ध्यान देने की अपील की। जिसमें प्रारंभिक वेतनमान में सुधार, अतिरिक्त पद सृजन, एसीपी विसंगति का समाधान, भत्तों में वृद्धि, पदनाम परिवर्तन, अंतर्मण्डलीय स्थानान्तरण और पुरानी पेंशन लाभ सुनिश्चित करना शामिल हैं। संघ ने शासन से इन बिन्दुओं पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेने की गुहार लगाई।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल