तड़के-तड़क सफाई का सच जानने सड़कों पर उतरी पालिकाध्यक्ष

मुजफ्फरनगर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार की सुबह पालिकाध्यक्ष ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख्य मार्गों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सूजडू चुंगी से शिव चौक तक लगभग दो किलोमीटर लंबे मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे सफाई, नाइट स्वीपिंग अभियान, कूड़ा उठान व्यवस्था तथा डिवाइडरों के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। मेरठ रोड पर सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि स्वच्छता कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता उसकी पहचान है और इसे बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है।इसके पश्चात पालिकाध्यक्ष कमला नेहरू वाटिका स्थित कंपनी बाग पहुंचीं, जहां उन्होंने बागवानी, साफ-सफाई तथा चल रहे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। कंपनी बाग के डिवाइडरों पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने समयबद्ध और मानक अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमित निरीक्षण और सतर्कता से ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके परिश्रम से ही शहर की स्वच्छ छवि बनती है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक योगेश कुमार गोलियान, वाटिका सुपरवाइजर दुष्यंत कुमार, मोहम्मद सलीम सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी चौक का नाम हुआ ‘अटल चौक’

    मुजफ्फरनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading
    एसआईआर अभियान को लेकर सपा ने भरी हुंकार

    मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुड़की रोड स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला