जानसठ। क्षेत्र में लग भग हर एक रात्री चोरों के ख़ौफ़ इस हद तक छाया हुआ है कि जनता पहरा दे कर रात्रि बिता रही हैं। गत रात्रि भी मोहल्ला बेरियान में राजू प्रधान प्रजापति के परिवार में अज्ञात आदमियों के होने की सूचना थी। यहाँ तक कि शोर शराबा होने पर फायर होने की सूचना भी प्राप्त हुई। पिछले लगभग एक माह से ड्रोन कैमरों व चोरों के भय से जानता रात्रि जाग कर बिता रही हैं। ऐसे भय के माहौल में और भय पैदा करने के लिए क़स्बे के मोहल्ला गंज निवासी कुछ युवकों ने रात्रि 9 बजे ही ड्रोन उड़ा कर दहशत फैलाने का प्रयास किया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मोके पर पहुँची और केवल नवनीत कुमार पुत्र नरेश निवासी मोहल्ला गंज को सैकड़ों लोगों की भीड़ के सामने हिरासत में लेकर थाना ले आई जहाँ से मामूली धाराओं में मुकद्दमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। उक्त मामले को लेकर कस्बा व क्षेत्र में भिन्न-भिन्न प्रकार की चर्चाएं ज़ोरों पर है। इंस्पेक्टर जानसठ राजीव शर्मा ने बताया कि नवनीत पुत्र नरेश मोहल्ला गंज निवासी को बिना परमिशन ड्रोन उड़ाने को लेकर हिरासत में लेकर मुक़दमा पंजीकृत कर मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होने सख्त अल्फाज में चेतावनी दी कि किसो को भी कानून हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जाएगी ।






