ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों संग की समीक्षा

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद की ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में शहर में जलभराव की समस्या, नालों की सफाई, ड्रेनेज लाइन की स्थिति तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नालों की नियमित सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा पुराने ड्रेनेज मार्गों को सुचारु करने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि ड्रेनेज से जुड़े कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि बरसात के मौसम में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, ड्रेनेज व्यवस्था को स्थायी समाधान की दिशा में विकसित करने पर भी जोर दिया गया।बैठक में लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी चौक का नाम हुआ ‘अटल चौक’

    मुजफ्फरनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण…

    Continue reading
    एसआईआर अभियान को लेकर सपा ने भरी हुंकार

    मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुड़की रोड स्थित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

    वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल