डीएम ने एसआईआर बूथ का किया निरीक्षण, बीएलओ को तेजी से कार्य निपटाने के निर्देश, बोले, मतदाता सूची के शुद्धिकरण पर ज़ोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं।

मुजफ्फरनगर। विधान सभा निर्वाचन के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने बुधवार को पुरुषार्थ स्कूल स्थित नामांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित बीएलओ, सुपरवाइजरों से कार्य प्रगति के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें समयबद्ध तरीके से मतदाता सूची में सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों से मतदाताओं के दावे–आपत्ति, नामजदगी एवं सुधार संबंधी फॉर्म की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं और अपात्र नामों को नियमानुसार हटाया जाए। एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह ने बूथ पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की और बीएलओ को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दावों-आपत्तियों की एंट्री, फिजिकल वेरिफिकेशन एवं अपलोड प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रत्येक समयावधि को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि आगामी चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की व्यवधान न हो।निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, बीएलओ, पर्यवेक्षक एवं स्कूल प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला