खतौली। शनिवार को तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय सिंह वर्मा ने जनपद स्तरीय आला अधिकारियों के साथ आमजन की समस्याएँ सुनीं। समाधान दिवस में पहुँचे लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिन्हें गंभीरता से सुनते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. राहुल तेवतिया, एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार अरविंद कुमार, सीएससी प्रभारी डॉ. अवनीश सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल तथा पालिका के एसआई नेपाल सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनते हुए उनका त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे और अधिकांश प्रार्थना–पत्रों पर मौके पर ही कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।






