डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

मुजफ्फरनगर। छपार पुलिस ने टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडे की हत्या में दो और आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनमें से शातिर शिवम गोली लगने से घायल हो गया। हत्याकांड में चार आरोपी पहले ही जेल जा चुके है।
छपार टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर अरविन्द पांडे की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। एसएसपी संजय वर्मा की अगुवाई में पुलिस उसी दिन से हत्यारोपियों को ढूंढ ढूंढ कर सबक सिखा रही है। चार हत्यारोपी अब तक जेल जा चुके है। इनमें से तीन सरकारी पीतल खाकर जेल गए है। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर डा रवि शंकर तथा थाना प्रभारी छपार मोहित कुमार के नेतृत्व में रात में रोहाना रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस को जानकारी हुई कि डिप्टी मैनेजर का अपहरण करने वाले बदमाश एक बिना नम्बर की प्लेटिना मोटरसाईकिल पर रोहाना से छपार की ओर आने वाले हैं। इस सूचना पर छपार पुलिस टीम द्वारा रोहाना रोड पर ग्राम महरायपुर कट पर रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिवम उर्फ शिव पुत्र सुधीर कुमार ;बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी हैद्ध घायल हो गया। जबकि उसके साथी वीशू उर्फ विस्तार पुत्र स्व विनोद को काॅम्बिंग के दौरान मौके से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 1 प्लेटिना मोटरसाइकिल बिना नम्बर तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला