डिजीटल अरेस्ट का मास्टर मांइड राजू दो शातिरों के साथ गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीडब्लूडी के सेवानिवृत्त अभियंता से डिजीटल अरेस्ट के नाम पर 33 लाख रूपये हड़पने वाले गिरोह के मास्टर मांइड राजू को दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग अब तक 24 करोड़ से अधिक की ठगी कर चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एसपी देहात इंदू सिद्धार्थ के साथ साइबर क्राइम थाना पुलिस के गुडवर्क को मीडिया के साथ साझा कि। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में पीडब्लूडी के सेवानिवृत्त अभियंता से डिजीटल अरेस्ट के नाम पर 33 लाख हडप लिए गए थे। साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ की अगुवाई में पुलिस साइबर ठगों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है। दो आरोपी पहले ही पकडे गए थे, लेकिन मास्टर मांइड राजू अपने साथियों के साथ फरार था। साइबर थाना पुलिस ने साक्ष्यां का संकलन करने के बाद आरोपी राजू पुत्र दीपक कुमार निवासी भिलाई छत्तीसगढ़ और उसके साथी संदीप सिहं उर्फ सुन्नी पुत्र लखविंदर सिहं निवासी अमृतसर पंजाब, अमन सिन्हा पुत्र अशोक सिन्हा निवासी छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से छह मोबाइल, सिम कार्ड, आधार कार्ड, पास बुक बरामद हुई है। यह गैंग अब तक 24 करोड रूपये से अधिक की साइबर ठगी कर चुकी है। देश के कई राज्यों में ठगी से जुड़े 16 मुकदमे दर्ज है। उन्होंने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला