डा. रमेश प्रजापति को मिला वर्ष 2025 का “डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त साहित्य सम्मान”

मुजफ्फरनगर। नगर में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त की स्मृति में एक गरिमामय स्मरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन रेलवे रोड स्थित निजी होटल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त स्मृति न्यास, दिल्ली द्वारा किया गया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डा. बी. के. मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आर. एम. तिवारी, चेयरपर्सन, स्पिक मैके उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में डा. वीना गर्ग, योगेंद्र सोम, रोहित कौशिक, परमेंद्र सिंह एवं डा. मुकेश दर्पन ने डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त के साहित्यिक अवदान एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वर्ष 2025 के लिए “डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त सम्मान” से प्रख्यात साहित्यकार डा. रमेश प्रजापति को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने डा. रमेश प्रजापति के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान दिए जाने को साहित्य जगत के लिए गौरवपूर्ण बताया।कार्यक्रम का कुशल संचालन लक्ष्मी नितिन डबराल ने किया। समारोह में संदीप गुप्ता, मनु स्वामी तुषार, कान्त गुप्ता, नवनीत कुच्छल सहित अनेक साहित्यप्रेमी, लेखक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के समापन पर आयोजकों ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया और डा. कृष्ण चन्द्र गुप्त की साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला