डल्लू देवता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, नाग पंचमी पर आहूत भंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद

मुजफ्फरनगर,। शहर के शामली रोड स्थित ऐतिहासिक डल्लू देवता मंदिर में नाग पंचमी के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध, फूल और मिठाई अर्पित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में प्रसाद चढ़ाया, तथा सर्प देवता को दूध चढ़ाने के लिए विशेष तौर पर गड्ढों और नाग देवता की प्रतिमाओं पर पूजा की। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, और भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसमें दूर-दराज से आए लोग भी शामिल हुए। भंडारे की व्यवस्थाओं में मंदिर के सेवकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि डल्लू देवता मंदिर पर हर वर्ष नाग पंचमी को विशेष आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि यहां नाग देवता की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है और जीवन में शांति, समृद्धि आती है। मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मियों और स्वयं सेवकों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रूप से संभाला और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद बनाए रखी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला