ठाकुरद्वारा में श्रीरामलीला का शुभारंभ

खतौली। बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में बुधवार की रात श्री रामलीला का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। श्री रामलीला कमेटी, बड़ा बाजार, खतौली के 115वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ नगर पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नेपाल सिंह ने फीता काटकर किया।
भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर मंचन की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर नेपाल सिंह ने कहा कि आज़ादी से पहले से लेकर अब तक निरंतर श्री रामलीला का मंचन होना बेहद सराहनीय परंपरा है। इससे आने वाली पीढ़ियों को मर्यादा, आदर्श और संस्कार की शिक्षा मिलती है। उन्होंने कहा कि रामलीला के प्रसंग हमें जीवन में अनुकरणीय मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष गणेश शंकर पालीवाल, मा. तेजपाल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, कुलबीर सिंह, वेदप्रकाश अग्रवाल, रामकुमार गोयल, अनिल त्यागी, सतीश प्रकाश वर्मा, अमरीश गुप्ता टेंट वाले, सुनील आडवाणी, अनुज शर्मा एडवोकेट, गौरी शंकर गौरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ठाकुरद्वारा में 115 वर्षों से चली आ रही श्री रामलीला की यह परंपरा नगरवासियों के लिए आस्था और संस्कारों का प्रेरणास्रोत बनी हुई है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला