ठगी का बडा खेल, संविदा बिजलीकर्मी दीपक पहुंचा जेल

मोबाइल का डाटा हायर कर ग्रामीण के खाते से उडाई कई हजार की रकम
एसपी क्राइम इंदू सिद्वार्थ की निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपी दबोचा

मुजफ्फरनगर। बिजली मीटर की रीडिंग के नाम पर ठगी का गोरखधंधा करने वाले संविदा कर्मचारी की काली करतूत उजागर हुई है। आरोपी कई लोगों का डाटा हायर कर उनके खाते से रकम उड़ा चुका है। चरथावल के एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने डाटा खंगाला तो आरोपी गिरफ्त में आ गया। आरोपी ने कई और घटनाएं स्वीकार की है, लेकिन शिकायत न होने के कारण पुलिस हाथ मसलकर रह गई।
पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि चरथावल क्षेत्र के हसनपुर लुहारी निवासी जहान सिंह ने एसएसपी संजय वर्मा से मिलकर अपने खाते से कई हजार रूपये की रकम निकाले जाने की शिकायत की थी। कप्तान के आदेश के अनुपालन में साइबर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि यह करतूत दीपक निवासी झिंझाना द्वारा अंजाम दी गई थी। दरअसल आरोपी दीपक बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है, जो गांव-गांव जाकर मीटर रिडिंग निकालता है। पीड़ित भी दीपक के संपर्क में आया था। आरोपी ने बड़ी सफाई से पीड़ित के मोबाइल का डाटा हायर करने के साथ उसका आधार कार्ड भी काॅपी कर लिया। इसके बाद खाते को संचालित करते हुए कई हजार की रकम निकाल ली।
एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी ने अपने परिवार का एक गैंग बना रखा है, जिनके साथ मिलकर वो अब तक कई लोगों का ठगी का शिकार बना चुका है। एक अन्य पीड़ित के खाते से उसके द्वारा 80 हजार रूपये की रकम निकाली गई, लेकिन पीड़ित की तरफ से किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित जहान सिंह की तरफ से दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी का चालान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से खाते से जुड़ी जानकारी किसी अन्य से शेयर न करने की अपील की है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल