ठंड से राहत के लिए समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

खतौली। बढ़ती सर्दी के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (ट्रस्ट), खतौली द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एकता जूनियर हाई स्कूल, बुढ़ाना रोड में संपन्न हुआ, जिसमें बुजुर्गों, विधवाओं और गरीब जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए।
ट्रस्ट के संरक्षक प्रो. डॉ. नसीर अहमद खान ने बताया कि इस सामाजिक एवं मानवीय पहल में नगर के अनेक समाजसेवियों और सम्मानित नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष सर्दी के मौसम में गरीबों और बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण किया जाता है।ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन जरूरतमंद लोगों के लिए आयोजित किया गया, जिन्हें कड़ाके की ठंड में सहारे की आवश्यकता होती है। नगर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कंबल प्राप्त करने पहुंचे। महासचिव अमीर अंजुम ने बताया कि सोशल एंड एजुकेशनल वेलफेयर एसोसिएशन (ट्रस्ट) बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और आगे भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम में मोहम्मद मोहसिन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद ज़िशान, ट्रस्टी आदिल मोहसिन सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला