ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाके में फैली सनसनी

खतौली। क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब जानसठ ओवरब्रिज के पास दुर्गा मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर जीआरपी थाना पुलिस व चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी सुबह के समय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास कूड़े के ढेर पर युवक का शव देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। मृतक के हाथ पर ‘पुष्पा’ नाम लिखा हुआ पाया गया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत रात में किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अचानक शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस अब मृतक की शिनाख्त कराने और घटना की पूरी जानकारी जुटाने में लगी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला