मुजफ्फरनगर। पचैंडा बाईपास फ्लाई ओवर के नीचे गलत दिशा से आए ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों के पैर टूट गए। हादसे से आक्रोशित लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई मंडी कोतवाली के मुस्तफाबाद निवासी फरहान और फराज बाईपास पर जनरल स्टोर है। रविवार दोपहर को दोनों मोटर साइकिल पर सवार होकर पचैंडा बाईपास स्थित फ्लाई ओवर से होकर गुजर रहे थे। इसी बीच राॅग साइड से तेजी पर आए ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी, जिससे लहूलुहान होकर दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए। हादसे के बाद चालक ने भागने का प्रयास किया। एकत्र हुए लोगों ने भागने का प्रयास रहे चालक को पकड लिया। मारपीट के बाद चालक को टीपी नगर पुलिस चैकी पर सौंप दिया गया। गंभीर रूप से घायल फरहान और फराज को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों का एक-एक पैर टूट गया है, जिनका उपचार चल रहा है।








