टेंपोरल बोन सर्जरी पर राष्ट्रीय वर्कशॉप में जुटे देश भर के विशेषज्ञ

मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित तनेजा हॉस्पिटल के सभागार में शनिवार को “30वीं टेंपोरल बोन डिस्कशन एंड लाइव सर्जरी वर्कशॉप” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कान की जटिल बीमारियों, मवाद की समस्या और बहरापन निवारण पर केंद्रित रही। आयोजन में देश भर के 75 मेडिकल कॉलेजों और एम्स के डेलिगेट्स व विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भाग लिया। पहले दिन की कार्यशाला के बाद देर शाम सर्कुलर रोड स्थित एक निजी होटल में डॉ तनेजा द्वारा एक समारोह का भी आयोजन किया गया जिसमें शहर के विभिन्न चिकित्सकों, उद्यमियों, राजनीतिज्ञों समेत गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
दिन में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन चिकित्सा जगत के लिए मील का पत्थर साबित होते हैं और नए डॉक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण का अनमोल अवसर प्रदान करते हैं।तनेजा हॉस्पिटल के निदेशक और प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एम.के. तनेजा ने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से इस विशेष कार्यशाला का निरंतर आयोजन कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मेडिकल छात्रों और सर्जनों को विश्व की सबसे जटिल सर्जरी टेंपोरल बोन सर्जरी का गहन प्रशिक्षण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि जो भी सर्जन इस हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग में भाग लेता है, वह भविष्य में इस सर्जरी को निपुणता के साथ कर सकता है। डॉ. तनेजा ने सर्जरी की जटिलता का विवरण देते हुए कहा टेंपोरल बोन का क्षेत्र अत्यंत संवेदनशील होता है। मात्र एक क्यूबिक सेंटीमीटर के हिस्से में मस्तिष्क की ब्लड सप्लाई, वेनस ड्रेनेज, बैलेंस ऑर्गन, सुनने का अंग और चेहरे की नर्व सप्लाई सभी समाहित होती हैं। इन्हें सुरक्षित रखते हुए सर्जरी करना चिकित्सकीय दृष्टि से अत्यंत कठिन कार्य है।उन्होंने बताया कि यही कारण है कि इस सर्जरी से पहले लेबोरेटरी आधारित हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग आवश्यक है ताकि डॉक्टर वास्तविक ऑपरेशन में शत-प्रतिशत दक्ष हो सकें। वर्कशॉप में भाग ले रहे 75 डेलिगेट्स को इस जटिल सर्जरी की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
डॉ. तनेजा ने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण प्राप्त सर्जन भविष्य में ऐसे ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे जो न केवल कान के मवाद की समस्या का समाधान करेंगे, बल्कि बहरापन दूर करने में भी मददगार होंगे। उन्होंने कहा कि उनका अंतिम उद्देश्य समाज को बहरापन जैसी समस्या से मुक्त करना है। वर्कशॉप रविवार शाम तक तनेजा हॉस्पिटल सभागार में जारी रहा।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल