टीसी लेने गए युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, गंभीर घायल

खतौली। श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में क्षेत्र के जसौला निवासी युवक पर कॉलेज से लौटते समय लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घायल युवक सौरभ कुमार, पुत्र कृष्णपाल, निवासी निवाली, जसौला श्री कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज में अपना ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने गया था। उसके साथ उसका दोस्त शिवम पुत्र चन्दर पाल सैनी भी था। शिकायत के अनुसार, कॉलेज से लौटते समय अचानक मनीष पुत्र मुनीराम सैनी, अपने साथियों के साथ वहां आ गया। आरोप है कि मनीष और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से सौरभ के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ अन्य हथियारों से भी सौरभ और उसके दोस्त पर हमला किया। सौरभ की कमर और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल के परिजनों का कहना है कि हमला पूर्व नियोजित था। उन्होंने थाना खतौली में लिखित शिकायत देकर आरोपियों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला