टीबी और एचआईवी रोगियों को चिन्हित करने के लिए विशेष अभियान शुरू

मुजफ्फरनगर। जिला क्षय रोग विभाग के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मंगलवार को जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रेडक्रॉस भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल का स्वागत सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बुके भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान क्षय रोग की गंभीरता और रोकथाम पर चर्चा की गई। सीएमओ डॉ. तेवतिया ने बताया कि जिले के 150 गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां आशा कार्यकर्ता 15-15 घरों का सर्वे करेंगी। इस तरह 6250 घरों को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय और डिग्री कॉलेजों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। इस वर्ष 9081 केस तलाशने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें एचआईवी और टीबी रोगियों की विशेष पहचान की जाएगी। थर्ड जेंडर समुदाय की भी जांच की जाएगी। अब तक 6500 केस मिल चुके हैं, जबकि 4500 रोगियों को गोद लिया जा चुका है। सीएमओ ने अपील की कि लोग टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली दें और उनके उपचार में सहयोग करें। यह अभियान आगामी दो महीने तक चलेगा।सीएमओ ने बताया कि 19 अगस्त को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पुष्प प्रदर्शनी और मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की कि छोटे-मोटे रोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल आने के बजाय जिले में कार्यरत 14 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाएं, ताकि जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम हो सके। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. लोकेश चंद्रा, डॉ. प्रशांत कुमार, जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी डॉ. गीताांजलि वर्मा सहित अन्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला