टायर पंचर की दुकान में निकला अजगर, मचा हड़कंप

खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेड़ी गांव में शनिवार को शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टायर पंचर की दुकान में अचानक अजगर निकल आया। दुकान मालिक और आसपास के लोगों ने जैसे ही सांप को देखा, तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी मोनू की स्थित नहर के पास टायर पंचर की दुकान है। सोमवार शाम करीब चार बजे वह एक बाइक का पंचर जोड़ रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह औजार लेने दुकान के अंदर गया, तो अचानक उसकी नजर अजगर पर पड़ी। डर के मारे उसने शोर मचाया और तुरंत बाहर निकल आया। मोनू की सूचना पर देखते ही देखते दुकान के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सांप को पकड़ने का प्रयास नहीं किया, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित काबू में किया। टीम ने उसे बोरे में डालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया और बाद में गंग नहर पर जाकर जंगल के किनारे छोड़ दिया।अजगर के सुरक्षित पकड़े जाने और ले जाए जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला