टाउन हॉल में बजरंगी ने कर दिया लंका दहन

मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल रामलीला में शबरी लीला, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, हनुमान-रावण संवाद व लंका दहन का भव्य मंचन किया गया
टाउन हॉल स्थित श्री रामलीला सभा रजिस्टर द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सोमवार रात्रि शबरी लीला, राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, हनुमान-रावण संवाद एवं लंका दहन की प्रसंगों की अत्यंत भावपूर्ण प्रस्तुति हुई। मंचन की सुंदर झलकियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन अग्रवाल (राष्ट्रीय मंत्री, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन), गिरिश अग्रवाल, नरेंद्र गोयल (दुर्गा इस्पात), सुमित गर्ग एवं प्रवीण गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना, श्री रामचंद्र जी का तिलक व रामायण जी की आरती कर किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग, उप मंत्री अनमोल सिंघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संरक्षक एवं मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग, सहायक मुख्य निर्देशक अजय गर्ग, रामायण वाचक रविंद्र गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता सुखदेव मित्तल, कार्यालय मंत्री वैभव मित्तल, नवीन गुप्ता, सुशील गोयल, संजय गोयल, अंजुल भूषण, अतुल गर्ग, निर्देशक जगन्नाथ रोहिल्ला, कमलकांत शर्मा, अरविंद दीक्षित, नितिन नामदेव, पुष्पेंद्र जिंदल, रजत गोयल, अनुराग शर्मा, शोभित गुप्ता, अनमोल मित्तल, शोभित सिंघल, रजत शर्मा, राघव गुप्ता, सागर कुच्छल, कार्तिक कुच्छल, अंशुल जैन, प्रियंक गर्ग, सौरभ गर्ग, अंकुर सिंघल, अनुज सिंघल, कृष्णा बंसल, प्रिंस गर्ग, शुभम गौतम सहित बड़ी संख्या में कलाकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला