ज्ञान-विज्ञान के दाता हैं आदि देव भगवान विश्वकर्मा

मुजफ्फरनगर। कन्या संक्रांति के अवसर पर विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर इंदिरा कॉलोनी स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में भव्य पूजनोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हिमांशु धीमान एवं सचिन धीमान सपत्नीक यजमान रहे तथा पूजन आचार्य पंडित सत्यवर्त आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ एवं पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
पुरोहित ने पूजन के दौरान कहा कि आदि देव भगवान विश्वकर्मा ज्ञान और विज्ञान के दाता हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए द्वारका नगरी, रावण के लिए स्वर्ण लंका, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, शिव का त्रिशूल, इंद्र का वज्र, हनुमान की गदा और कुबेर का पुष्पक विमान निर्मित किया था। उनके बताए वास्तुशास्त्र नियमों से निर्मित भवन शुभ फल प्रदान करते हैं और उनमें कोई दोष नहीं रहता। पूजनोत्सव में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विश्वकर्मा भगवान के मंत्रो से आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, मास्टर निर्मल सिंह धीमान, सभासद रजत धीमान, नेता राधेश्याम विश्वकर्मा, नरेश कुमार विश्वकर्मा, महामंत्री नरेंद्र सिंह, डॉ. नरेश विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश धीमान, सुनील धीमान, ब्राह्मपाल धीमान, भूषण धीमान, राजेश धीमान, सुरेंद्र धीमान, चंद्रदत्त धीमान, मास्टर महेंद्र दत्त, अर्जुन धीमान, रमेश चंद धीमान, एडवोकेट अश्वनी धीमान, बृजपाल धीमान, सतीश विमान, शिवकुमार धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, मुकेश धीमान, राजेश धीमान, आनंद धीमान, बृजेश धीमान, नाथीराम धीमान, देवदत्त धीमान, डॉ. अमन सिंह, महेंद्र धीमान, बिट्टू धीमान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला