जेल में बंदियों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ धरना जारी

मुजफ्फरनगर। जय समता पार्टी ने 3 दिसंबर से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर रखा है। पार्टी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और कारागार महा निदेशक को ज्ञापन भेजते हुए जिला कारागार में बंदियों के साथ हो रहे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण की गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी के अनुसार, गरीब, विधवा और दलित महिलाओं के मकानों की रक्षा के लिए कार्यरत पदाधिकारियों को भी जेल में अवैध रूप से निरुद्ध किया गया। आरोप है कि बंदियों से अवैध वसूली, पिटाई, गाली-गलौज और अत्याचार किए जा रहे हैं। रिहाई के समय भी बंदियों को कपड़े उतार कर ठंड में बैठाया गया और वकीलों के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया। जय समता पार्टी ने कहा कि जेल में भोजन, चाय, बिस्कुट, सिगरेट और अन्य सामग्री भी कैदियों से उच्च दरों पर वसूली कर उपलब्ध कराई जा रही है और इस भ्रष्टाचार में जेल प्रशासन शामिल है। पार्टी ने डिप्टी जेलर अंकित को निलंबित करने और उन पर मुकदमा चलाने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, तो वे प्रशासन और सरकार के भ्रष्टाचार में मिलीभगत करने का आरोप लगाएंगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला