जिला स्तरीय खेल महोत्सव में पुरकाजी के खिलाड़ियों का दबदबा

पुरकाजी। मुजफ्फरनगर में आयोजित जिला स्तरीय खेल महोत्सव में पुरकाजी के होनहार खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिंगल्स और डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार जीत हासिल की। इस उपलब्धि से न केवल कस्बे का नाम रोशन हुआ, बल्कि खिलाड़ियों के क्लब की प्रतिष्ठा भी बढ़ी।
प्रतियोगिता में विजय प्राप्त कर लौटने पर मो. जकी, फुजैल उसमानी और जुहैब काजी का कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। उनकी इस सफलता पर उत्साहवर्धन और हौसला अफजाई के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें खेल प्रेमियों और गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विजेता खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में डायमंड बैडमिंटन क्लब के प्रमुख सैयद खालिद मुस्तफा, फरहत हुसैन नम्बरदार, अजमल मुस्तफा, अजीम सिद्दीकी, जमील अख्तर, अंजर हुसैन एडवोकेट, मो. आरिफ (पूर्व सभासद), खुर्रम हुसैन, सैयद उबैद, फैयाज राशिद, फुजैल उसमानी, फरहाद आलम (वरिष्ठ पत्रकार), डॉ. ईसा काजमी, जीशान काजमी, ताबिश काजमी, सहिम काजमी, अजहर फारुकी, अजीज सिद्दीकी, अनवर हुसैन, सैयद हसन, मो. जुनैद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं। कार्यक्रम में दानियाल मुस्तफा ने तीनों खिलाड़ियों को विशेष रूप से मुबारकबाद दी और उनकी शानदार जीत पर नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा। सभी ने उम्मीद जताई कि पुरकाजी के खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला