जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, सभी वार्डों में फैली गंदगी

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बुधवार को पूरी तरह चरमरा गई, जब सफाई कर्मचारियों ने लंबित वेतन का भुगतान न होने पर अचानक हड़ताल कर दी। हड़ताल के शुरू होते ही अस्पताल के सभी वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन कक्षों में गंदगी का अंबार लग गया। जगह-जगह कूड़ा जमा हो गया और दुर्गंध से मरीजों व तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनों से उन्हें नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार कंपनी और अस्पताल प्रशासन ने कोई समाधान नहीं निकाला, जिससे मजबूर होकर हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। हड़ताल में रामेश्वरी, कमलेश, ममता, शिक्षा, मुन्नी, अनीता, माधुरी, रेशू, नरेश, बबली, अमीता, विजय सहित ए-वन फैसिलिटी कंपनी के सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इनका कहना था कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। उधर, अस्पताल आने वाले मरीजों में आक्रोश देखा गया। मरीजों ने कहा कि अस्पताल में उपचार के साथ स्वच्छता भी अत्यंत आवश्यक है, लेकिन सफाई न होने के कारण संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कई वार्डों के बाहर कूड़े के ढेर और वाशरूमों में गंदगी से हालात और भी बदतर हो गए। हड़ताल के कारण अस्पताल प्रशासन भी मुश्किल में नज़र आया और वैकल्पिक प्रबंध की कोशिशें शुरू कर दी गईं। फिलहाल, कर्मचारियों की मांगों पर प्रशासनिक स्तर पर बातचीत की कोशिश जारी है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला