जिंदगी पर इश्क भारी, हत्यारा पिता को जेल

मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने शहर के खालापार में चरित्र पर शक के चलते बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पिता को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी का कहना था कि इज्जत की खातिर बेटी के खून से हाथ रंगने पडे है।
खालापार थाना क्षेत्र स्थित किदवई नगर में शनिवार रात को गय्यूर ने 19 साल की बेटी आरजू की सोते समय गला घोंट कर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर बेटी की हत्या बताई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था। हत्यारोपी पिता ने पूछताछ में बताया कि उसने बेटी आरजू का रिश्ता देवबंद तय किया था, लेकिन वह निकाह के लिए तैयार नहीं थी। शक था कि बेटी का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है जिसको लेकर आज उसने अपनी बेटी की गला घोट कर हत्या कर दी। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पिता और बेटी में आपसी मतभेद थे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला