जानसठ और बुढ़ाना रोड पर एमडीए की बड़ी कार्रवाई

चार अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, मचा हड़कंप

खतौली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को खतौली-जानसठ रोड और बुढ़ाना रोड पर अवैध रूप से विकसित की जा रही चार कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण और सड़कों को जेसीबी से ध्वस्त करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
अधिकारियों के अनुसार, श्रीराम पब्लिक स्कूल के पास लगभग 6 बीघा और 8 बीघा भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच में पता चला कि यह निर्माण नरेश पुत्र बनवारी, निवासी ग्राम गंगधाड़ी द्वारा कराया जा रहा था। आरोप है कि कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर सरकारी इंटरलॉक बिछाकर अवैध कब्जा किया गया था और उसके बाद प्लॉटिंग शुरू कर दी गई थी। कार्रवाई के दौरान एमडीए की टीम में एई ए.के. जैन, जेई राजीव कौहली, उमेश राय, नायब तहसीलदार राजीव त्यागी, भूड़ चौकी प्रभारी आरिफ अली समेत पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति और मानचित्र स्वीकृति के कॉलोनी विकसित करना कानूनन अपराध है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीए के अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अवैध कब्जों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला