जातिवाद का जहर और नशे की लत समाज के लिए घातकः चन्द्रमोहन

मुजफ्फरनगर। सर्दी के मौसम में गरीब और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हिन्द मजदूर किसान समिति द्वारा संत शिरोमणि भगवान रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक सेवा का अनुकरणीय कार्य किया गया। इस अवसर पर समाज में बढ़ते जातिवाद और नशे के खतरे पर भी गंभीर चिंता जताई गई। शनिवार को हिन्द मजदूर किसान समिति के मजदूर एवं किसानों द्वारा मोरना स्थित रविदास मंदिर में संत शिरोमणि भगवान रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान रविदास जी के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर समिति के ब्लॉक अध्यक्ष पदम सिंह मोरना ने क्रांतिकुरु श्री चन्द्रमोहन के संदेश को उपस्थित जनसमूह के बीच रखते हुए कहा कि आज समाज में जातिवाद का जहर और नशे की लत दोनों ही तेजी से फैल रही हैं, जिन पर समय रहते रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कभी यूजीसी, कभी दलित-हिन्दू जैसे नामों के माध्यम से समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है, ताकि लोग आपस में कमजोर पड़ जाएं और आपसी संघर्ष में उलझे रहें। ब्लॉक अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह स्थिति विदेशी ताकतों और देश के भीतर मौजूद ऐसे तत्वों के कारण पैदा हो रही है, जो एक ओर समाज में जातिगत नफरत फैला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में लेकर देश के भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने मजदूरों और किसानों से जागरूक होने का आह्वान करते हुए कहा कि फसल से पहले नस्ल बचाओ, क्योंकि अगर नस्ल सुरक्षित रहेगी तो वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित रहेंगे। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया। कंबल वितरण के दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया। इस मौके पर पंच उपेन्द्र, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित मोरना, ब्लॉक उपाध्यक्ष मिंटू तोफीर, ग्राम अध्यक्ष नरेश मोरना सहित कमल, विकास, अरुण, अजय, संदीप, संजू, मिंटू एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात कर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला