जाट महासभा ने मेधावियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। जाट महासभा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पंजाबी बारात घर, भोपा रोड पर रविवार को भव्य अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और उच्च शिक्षार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैत और बाबा राजेन्द्र मलिक, गठवाला खाप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. राममोहन (चेयरमैन, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, मैनपुरी) ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर रामवीर तोमर (चेयरमैन, ई.एम.एस. इंफ्रा प्रा. लि) और भरत बालियान (एम.डी., भारती मीडिया एंड इवेंट्स प्रा. लि) व विशिष्ट अतिथियों में अनुज चौधरी (ए.एस.पी. यूपी पुलिस), अमित चौधरी (एम.डी. वसुंधरा रेजिडेंसी ग्रुप), सचिन राणा (एम.डी. वेदांता ग्रुप), रामपाल वर्मा (मुख्य संरक्षक, जाट महासभा), सतीश मलिक (एस के एस टेक्नोक्रेट प्रा. लि), सुभाष चौधरी (सचिव कृषि विभाग) और लेफ्टिनेंट अभिषेक सहारावत मौजूद रहे। समाज अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने कहा आज हमारे समाज के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी। शिक्षा और संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं, और इन्हीं के सहारे समाज का उज्ज्वल भविष्य गढ़ा जा सकता है। जिला प्रेस प्रवक्ता बिट्टू सिखेड़ा ने बताया कि स्व. बाबा हरिकिशन मलिक को मरणोपरान्त जाट रतन से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार अनुज चौधरी (अर्जुन अवार्डी, ए.एस.पी. यूपी पुलिस), स्व. कुन्दन सिंह (संस्थापक पूर्व अधीक्षक, जाट छात्रावास), स्व. ब्रजवीर सिंह (एडवोकेट), डाॅ. अनीता चौधरी, मास्टर देवी सिंह और स्व. ईजि. रामपाल सिंह को जाट गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह का संचालन महासचिव जयवीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में जाट समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे और इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। अंत में अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, महासचिव जयवीर सिंह और कोषाध्यक्ष राकेश बालियान ने सभी अतिथियों और समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संरक्षक मंडल और पदाधिकारीगण सहित समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल