जाट महासभा की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित चौधरी चरण सिंह भवन, वर्मा पार्क में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन जाट महासभा मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) की एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। नवरात्रि के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की आराधना की गई, जो जीवन में नई शुरुआत और शुभ कार्यों का प्रतीक मानी जाती हैं। इसी प्रेरणा को आधार मानते हुए जिला अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की और पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और संगठन को सशक्त व संगठित करने में अपना सक्रिय योगदान देंगे। संरक्षक मंडल में देवी सिंह वर्मा, यशपाल सिंह, सविन राणा, अमरपाल सिंह, सुन्दर पाल सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, दीपक कुमार, विजय कुमार कुश, जसवीर सिंह राणा, बजेश चौधरी, दिनेश कुमार, रामपाल वर्मा, सुदेश मलिक शामिल किए गए।धर्मवीर बालियान जिला अध्यक्ष, जयवीर सिंह महासचिव, राकेश कुमार कोषाध्यक्ष, ओमकार अहलावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विराज तोगर कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कुलदीप उपाध्यक्ष, प्रवेन्द्र कुमार सहसचिव, अनुज कुमार संगठन मंत्री, राधेश्याम जिला प्रचार मंत्री, राजकुमार तोगर नगर अध्यक्ष/सलाहकार, विपिन कुमार (बिट्टू सिखेड़ा) प्रवक्ता, अनुज कुमार मीडिया प्रभारी, धर्मेन्द्र तोमर संयोजक नियुक्त किए गए। इसके अलावा वेदवीर ब्लॉक अध्यक्ष मोरना, राहुल पंवार जिला अध्यक्ष सुधा, उत्तम राठी ब्लॉक अध्यक्ष बुढ़ाना, रवि चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष जानसठ, जयवीर वाकरान जिला सचिव, श्रद्धापाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शाहपुर, संजीव नगर अध्यक्ष शाहपुर, सतेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, प्रदीप सिंह सचिव, विनीत कुमार युवा जिला सचिव, चन्द्रबीर सिंह जिला उपाध्यक्ष, मनु चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष खतौली, रोहित कुमार बालियान जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पुरकाजी, नीरज बालियान जिला उपाध्यक्ष, संदीप मलिक जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, मनोज कुमार ब्लॉक अध्यक्ष सदर, सुरेन्द्र पाल सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, नितिन कुमार सह उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ, सदर, युधिष्ठिर पहलवान ब्लॉक अध्यक्ष किसान कोष/जिला कार्यकारिणी सदस्य, सदर, यशपाल सिंह जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिक्षक कोष, चौधवीर ब्लॉक महासचिव मोरना, रमेश कुमार नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। बैठक के दौरान पूरे वातावरण में नवरात्रि की पावन ऊर्जा और सामाजिक एकजुटता का संदेश स्पष्ट दिखाई दिया। सभा स्थल पर मौजूद सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल