जल निगम की लापरवाही से बाजार में धूल का गुबार

मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। कस्बा बुढ़ाना में जल निगम की लापरवाही से क्षुब्ध व्यापारियों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर प्याऊ पर शांतिपूर्ण धरना दिया। व्यापारियों ने जल निगम अधिकारियों पर हठधर्मिता और अनदेखी का आरोप लगाया और जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
व्यापारियों के अनुसार जल निगम द्वारा बड़ा बाजार और छोटा बाजार में पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई की गई थी। खुदाई को एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे धूल मिट्टी का भारी गुबार बना हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि सड़कों पर उड़ रही धूल से कई वृद्ध और स्थानीय लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही दुकानें धूल से भर जाने के कारण व्यापार लगभग ठप हो गया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। धरने की सूचना व्यापारी अरविंद कुमार ने एक दिन पूर्व ही प्रशासन को दे दी थी। व्यापारी प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत और सफाई अभियान तुरंत नहीं शुरू किया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे और सभी ने जल निगम के खिलाफ रोष व्यक्त किया।

Related Posts

अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में मीनाक्षी चौक का नाम हुआ ‘अटल चौक’

मुजफ्फरनगर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति को स्थायी रूप देने की दिशा में भारतीय जनता पार्टी एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण…

Continue reading
एसआईआर अभियान को लेकर सपा ने भरी हुंकार

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर समीक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सदर विधान सभा क्षेत्र में सोमवार को एक व्यापक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। रुड़की रोड स्थित…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला