जलभराव से ग्रामीण परेशान, ग्राम प्रधान पर लगाया लापरवाही का आरोप

खतौली। क्षेत्र की भूड़ बाग कॉलोनी में बरसात के बाद से फैले जलभराव ने ग्रामीणों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। गलियों में गंदा पानी जमा होने से रास्ते दलदल में तब्दील हो गए हैं और संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई महीनों से गलियों में पानी भरा हुआ हैए लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा न तो सफाई कराई गई और न ही जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की गई है। लोगों का आरोप है कि जब वे विकास कार्यों की मांग करते हैंए तो प्रधान अभद्र व्यवहार करता है और शिकायतों को नजरअंदाज कर देता है।ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पहले भी जलभराव और रास्तों की खस्ताहाल स्थिति को लेकर प्रधान को अवगत कराया थाए मगर अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कॉलोनी में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वह जल्द से जल्द हस्तक्षेप करे और कॉलोनी में जल निकासीए सड़क मरम्मत और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराएए ताकि निवासियों को राहत मिल सके। इस मौके पर कॉलोनी के कई नागरिकए जिनमें एहसान पठान, पप्पू पठान, वसीम मलिक, अकबर, जीशान, रियासत अली, ताहिर, महराज, हबीब, चांद, नजर, फारुख आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला