छात्र संघ नेता ने परीक्षा नियंत्रक से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। छात्र संघ संयुक्त सचिव अमन जैन ने मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर के परीक्षा नियंत्रक से मिलकर छात्रों की विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
छात्र संघ नेता अमन जैन ने बताया कि विश्व विद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षिक संबंधी विभिन्न समस्याओं जैसे परीक्षा परिणाम में डिटैंड आने एवं डिटैंड हट जाने के बाद भी मूल अंकतालिका लेने के लिए विश्वविद्यालय में प्रार्थना पत्र देने, सम सेमेस्टर के शेष पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित कराने, चुनौती मूल्यांकन का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सार्वजनिक करने, सम सेमेस्टर परीक्षा में बहुविकल्पीय आधारित परीक्षा में ओएमआर शीट के साथ स्टूडेंट कॉपी उपलब्ध कराने या पोर्टल पर ओएमआर स्कैन कर अपलोड करने, तथा निजी/स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों द्वारा विश्व विद्यालय से मूल अंकतालिका आ जाने के उपरांत भी छात्रों को उपलब्ध न कराने आदि शैक्षिक समस्याओं से अवगत कराते हुए 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और शीघ्र अति शीघ्र समाधान कराने की मांग की। छात्र संघ नेता अमन जैन ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक महोदय ने ज्ञापन पत्र में की गई सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला