छपार टोल प्लाजा विवाद, मांगेराम त्यागी समेत तीन पर रंगदारी का मुकदमा

मुजफ्फरनगर। छपार टोल विवाद का मामला गरमाता जा रहा है। पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने त्यागी ब्राह्मण भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी सहित 3 लोगो के खिलाफ कराया रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर मांगेराम त्यागी ने मुकदमे का स्वागत करते हुए कहा कि वह खुद एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी देंगे। छपार टोल प्लाजा से जुडे पूर्व प्रमुख विनोद मलिक और त्यागी ब्राहमण भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के बीच काफी समय से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। मलिक का आरोप है कि टोल प्लाजा संचालन के नाम पर मांगेराम त्यागी आदि लगातार उन पर अवैध रूप से धन देने का दबाव बनाते रहे है। हाईकोर्ट के आदेश पर पूर्व प्रमुख विनोद मलिक ने नए सिरे से टोल प्लाजा का संचालन शुरू कर दिया था। अब मलिक ने छपार थाने में मांगेराम त्यागी समेत तीन लोगों के खिलाफ एक लाख की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर त्यागी ब्राहमण भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि उन्हें जिले के डीएम और एसएसपी पर पूरा भरोसा है कि उनके साथ न्याय करेंगे। वह घबराने वाले नहीं है, चाहे हजार मुकदमें हो जाए। वह जल्द ही अपने समर्थकां के साथ एकत्र होकर खुद की गिरफ्तारी देने जाएंगे।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल