छपार टोल प्लाजा डिप्टी मैनेजर हत्याकांड पर फूटा आक्रोश

मुजफ्फरनगर। छपार टोल प्लाजा पर डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडेय की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति ने प्रशासन और सरकार के सामने कड़ा संदेश भेजा है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक पत्र में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और परिवार को मुआवजा देने की मांग की। समिति ने पत्र में घटना से जुड़े संदिग्ध तथ्यों को भी उजागर किया। उनके अनुसार, टोल ठेकेदार विनोद मलिक ने मृतक के शव मिलने से पहले ही हत्या की पुष्टि करने वाले बयान दिए, और पोस्टमार्टम हाउस तक भी नहीं पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भीड़ जुटाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। समिति ने बताया कि मृतक अरविंद पांडेय के साथ जुड़ी एफआईआर पारदर्शी नहीं थी और आरोपित अधिकांश कर्मचारी ठेकेदार के ही क्षेत्र व समाज से हैं। समिति का कहना है कि साक्षर और पारदर्शी कर्मचारियों को हटाकर केवल दबंग प्रवृत्ति वाले लोगों को नियुक्त करना साजिशपूर्ण नेटवर्क तैयार करने जैसी रणनीति प्रतीत होती है।समिति ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी उसी गिरोह द्वारा मूनी टोल प्लाजा पर फौजी के साथ हिंसा की गई थी।समिति ने मांग की कि मृतक अरविंद पांडेय के परिवार को 2 करोड़ रुपए रुपये मुआवजा दिया जाए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। हत्या की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कर दोषियों और संरक्षण देने वालों को कड़ी सजा दी जाए। विनोद मलिक और उसकी मैनपावर कंपनी को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उनके खिलाफ न्यायिक जांच की जाए। समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की तो समाज की ओर से महापंचायत और उग्र आंदोलन किया जाएगा। समिति का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने जनमानस का धैर्य समाप्त कर दिया है और क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो चुका है। समिति ने सरकार और प्रशासन से कहा कि अब अन्याय और अपराधियों को संरक्षण नहीं बर्दाश्त किया जाएगा और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला