छड़ियों का मेला शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरा

खतौली। परंपरागत छड़ियों का मेला इस बार आरंभ होने से पहले ही विवादों में फंस गया है। एक ओर जहां कुछ सभासद ठेकेदार के पक्ष में जल्द से जल्द मेला शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरे गुट के सभासद व्यवस्थाओं और ठेका प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।
हाल ही में सभासद मनोज ने वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पालिका अध्यक्ष हाजी शाहनवाज लालू पर सवाल खड़े किए थे। इसके जवाब में सभासद शानू, कपिल मोतला सहित अन्य सभासदों ने मनोज पर ठेकेदार के साथ मिलकर धार्मिक मेले में व्यवधान डालने का आरोप लगाया।मंगलवार को दोबारा मीडिया से रूबरू होकर सभासद मनोज ने कहा कि वे धार्मिक मेले के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह इसके पक्ष में हैं। लेकिन जिस ठेकेदार को ठेका दिया गया है, वह पहले ब्लैकलिस्टेड रह चुका है और अनुभवहीन भी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि भीड़-भाड़ वाले इस मेले में कोई हादसा हो गया तो जिम्मेदारी किसकी होगी? मनोज ने पालिका अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेला नीलामी की प्रक्रिया सात–आठ बार की गई, लेकिन अध्यक्ष हर बार उदासीन रहे। यदि वे सक्रियता दिखाते तो ठेका किसी अनुभवी ठेकेदार को मिलता और पालिका को आर्थिक नुकसान भी नहीं झेलना पड़ता। मनोज का दावा है कि इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 7 लाख रुपये कम में ठेका दिया गया, जिससे पालिका को सीधा घाटा हुआ है। सभासद मनोज ने पूरे प्रकरण की जांच उच्चाधिकारियों से कराने की मांग की है, ताकि मेले की पारदर्शिता बनी रहे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला