चोर बताकर बेकसूर की लाठी-डंडों से पिटाई में चार गिरफ्तार, महिलाओं का हंगामा

शाहबुद्दीनपुर रोड़ पर चोर के शोर के बीच कुछ युवकों ने बेकसूरों पर बरसाएं थे डंडे़

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने चोर बताकर कई युवकों की पिटाई करने के आरोप में 10 युवको को हिरासत में ले लिया, जिनमें से चार का वीडियो ग्राफी के आधार पर चालान कर दिया गया। हालांकि महिलाओं ने उन्हें बेकसूर बताते हुए काफी देर हंगामा भी किया। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर गांव में तीन दिन पहले चोर के शोर के बीच कई बेकसूरों की पिटाई की गई। इनमें से आनंदपुरी निवासी अभिषेक शर्मा पुत्र सन्दीप शर्मा ने कोतवाली पहुंचकर कुछ युवकों के खिलाफ चोर बताकर जान से मारने की नीयत से लाठी डण्डों से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रात में 10 युवकों को हिरासत में ले लिया। धपकड के विरोध में महिलाओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना था कि पुलिस बेकसूरों को फंसा रही है। पुलिस ने वीडियों फुटेज के आधार पर सोनू पुत्र रनधीर, आलोक पुत्र अमन, बिट्टू पुत्र रूग्गन और मोहित पुत्र रामभजन को गिरफ्तार कर लिया।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला