चेयरमैन जहीर फारुकी ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से की मुलाकात

पुरकाजी। पुरकाजी नगर पंचायत के चेयरमैन जहीर फारुकी ने उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से उनके चंदौसी स्थित आवास पर भेंट कर पुरकाजी में सरकारी राजकीय इंटर कॉलेज स्थापित किए जाने की मांग रखी। उन्होंने इस संबंध में मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।
चेयरमैन जहीर फारुकी ने मंत्री को अवगत कराया कि देश की आजादी के बाद से 78 वर्षों में पुरकाजी कस्बे में कोई भी सरकारी इंटर कॉलेज स्थापित नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि नगर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और प्रतिभाशाली छात्र उचित शिक्षण सुविधाओं के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। वर्तमान में पुरकाजी की जनसंख्या लगभग 40 हजार है, जबकि आसपास के क्षेत्रों से भी विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। जहीर फारुकी ने बताया कि उन्होंने 8 बीघा भूमि, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये है, सरकारी कॉलेज निर्माण हेतु नि:शुल्क देने का प्रस्ताव पहले ही जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को सौंप दिया है।
जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति सहित प्रस्ताव शासन को लखनऊ भेजा जा चुका है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी इंटर कॉलेज न होने के कारण पुरकाजी और आस-पास के हजारों बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। यह कॉलेज शिक्षा और जनहित दोनों के लिए आवश्यक है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने चेयरमैन जहीर फारुकी के प्रयासों और कॉलेज निर्माण हेतु निजी भूमि दान की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्पित हैं और राज्य में शिक्षा का प्रसार सरकार की प्राथमिकता में है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि पुरकाजी में शीघ्र ही राजकीय इंटर कॉलेज बनवाने के प्रयास किए जाएंगे। गौरतलब है कि चेयरमैन जहीर फारुकी पिछले कई महीनों से इस मांग को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। कुछ दिन पूर्व उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव सिंह से भी मुलाकात की थी तथा बिजनौर सांसद चंदन चौहान को भी पुरकाजी की जनता की ओर से ज्ञापन सौंपा था। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके यह प्रयास जल्द ही सार्थक परिणाम देंगे और पुरकाजी में पहला सरकारी इंटर कॉलेज स्थापित होगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला