खतौली। मंगलवार को खतौली शुगर मिल, मोरना एवं टिकौला चीनी मिलों में संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस निरीक्षण में ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी तथा आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।शीरे के टैंकों का लेखा-जोखा निरीक्षण के दौरान टीम ने तीनों चीनी मिलों के शीरे टैंकों में संचित स्टॉक की विस्तृत जांच की। साथ ही, शीरे से भरे टैंकरों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।जांच के समय शीरे के नमूने आहरित कर सुरक्षित किए गए, जिन्हें आगे प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा जाएगा, ताकि गुणवत्ता और मानकों की पुष्टि हो सके। निरीक्षण में शामिल अधिकारियों की टीम इस प्रकार रही संजय सिसौदिया, जिला गन्ना अधिकारी राकेश बहादुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी, खतौली सतीश कुमार, ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी, खाईखेड़ी संबंधित आबकारी निरीक्षकगण एवं उप आबकारी का मुख्य उद्देश्य मिलों में संचित शीरे की सही मात्रा का सत्यापन करना और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाना रहा। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी समय-समय पर जारी रहेगी, ताकि शीरे की आपूर्ति एवं भंडारण पूर्णतः पारदर्शी और नियमसम्मत बने रहें।






