चाचा चौधरी कॉमिक्स के माध्यम से साइबर अपराध से जागरूक होंगे युवा

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चाचा चैधरी साइबर धमाका कॉमिक्स का किया विमोचन
एसपी इन्दु सिद्धार्थ और उनकी टीम ने कॉमिक्स के किरदार चाचा चैधरी और साबू के मुंह से कहलवाए साइबर अपराध के तरीके और निवारण

मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध जागरूकता माह के तहत युवाओं को जागरूक करने के लिए चाचा चैधरी और साबू की काॅमिक्स तैयार करने की अनूठी पहल की है। शनिवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने काॅमिक्स का विमोचन कर साइबर अपराध से लोगों को सतर्क करने की सलाह दी। साइबर अपराधों से लोगों को जागरूक करने के लिए अक्टूबर में विशेष अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने साइबर एक्सपर्ट इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह और उप निरीक्षक गौरव चैहान की मदद से काॅमिक्स की दुनिया के ब्रांड चाचा चैधरी और साबू की काॅमिक्स तैयार कराई है। चाचा चैधरी साइबर धमाका के नाम से बनी काॅमिक्स का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन में विमोचन किया। कप्तान वर्मा ने कहा कि जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है। इसी लिहाज से जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। काॅमिक्स में चाचा चैधरी और साबू के बीच बातचीत के जरिए साइबर अपराधों के तौर तरीकों और उनके बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया है। खलनायक के रूप में धमाका सिंह का किरदार दर्शाया गया है। काॅमिक्स के माध्यम से बताया गया है कि किसी को ओटीपी शेयर ना करने, अज्ञात लिंक को किलक न करने, एपीके फाइल को डाउनलोड न करने, फ्री वाई फाई का शाॅपिंग और बैंकिंग में इस्तेमाल न करने, संदिग्ध काॅल, मैसेज और विज्ञापनों से बचे, यदि साइबर फ्राॅड हुआ है तो तत्काल 1930 पर काॅल करने की सलाह दी गई है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने बताया कि यदि हम लापरवाह होंगे तो धोखेबाज धमाका सिंह जैसे लोग अपने इरादों में कामयाब हो जायेंगे। सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, एसपी यातायात अतुल चैबे और सीओ इस दौरान मौजूद रही।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल