चाँदसमंद में युवक पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

खतौली। थाना क्षेत्र चाँदसमंद में बुधवार को एक युवक पर गोलीबारी कर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित देवेंद्र पुत्र रामू निवासी चाँदसमंद ने बताया कि आरोपी राहुल पुत्र जयबीर निवासी चाँदसमंद ने पहले फोन पर वीडियो कॉल कर मस्कट दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। 4 सितंबर 2025 को आरोपी राहुल पीड़ित के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसने मस्कट से वार कर उसको घायल कर दिया। शोर सुनकर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने पीड़ित पर दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि देवेंद्र बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पीड़ित को बचाया। गांव वालों को आता देख आरोपी राहुल जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। घायल देवेंद्र को तत्काल ग्रामीणों की मदद से सीएचसी लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। थाना प्रभारी दिनेश चंद बघेल का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला