चरथावल में अपंजीकृत क्लिनिकों पर चला स्वास्थ्य विभाग का हंटर, नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ देवेंद्र क्लीनिक सील, नोटिस जारी।

मुजफ्फरनगर। ज़िलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक चरथावल में अपंजीकृत क्लिनिक और अस्पतालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान नेशनल पैथोलॉजी लैब और डॉ. देवेंद्र क्लीनिक में वैध पंजीकरण या शैक्षिक अभिलेख नहीं पाए गए। इसके अलावा संचालक कोई संतोषजनक जवाब भी प्रस्तुत नहीं कर सके। ब्लॉक चिकित्सा अधीक्षक चरथावल डॉ. सतेंद्र कुमार और टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिकों को सील कर दिया और नियमानुसार नोटिस जारी किया। स्वास्थ्य विभाग ने चेतावनी दी है कि किसी भी अपंजीकृत क्लिनिक या नर्सिंग होम के संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ज़िलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह अभियान लोगों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

    Continue reading
    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

    नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला