घरेलू विवाद में बेटे की गोली मारकर हत्या, पुत्रवधू घायल

मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी में शुक्रवार सुबह दिल दहलाने वाली वारदात हो गई। घरेलू विवाद में गृह स्वामी ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे और पुत्रवधू पर गोलियां बरसा दी। पेट में गोली लगने के कारण बेटे की मौत हो गई, जबकि पुत्रवधू का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी संजय वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी ब्रजवीर सिंह का अपने बेटे राॅबिन और पुत्रवधू रविता से विवाद चल रहा था। शुक्रवार सुबह फिर गरमा-गरमी हुई तो ब्रजवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला दी। इस गोलीबारी में राॅबिन और उसकी पत्नी घायल हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर पेट में गोली लगने के कारण राॅबिन उर्फ जानी की मौत हो गई, जबकि रविता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी संजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का अवलोकन करने के बाद कप्तान ने रविता का इलाज कर रहे चिकित्सक से बात भी की। एसएसपी वर्मा ने बताया कि यह घटना घरेलू विवाद में हुई है। गृह स्वामी ब्रजवीर सिंह को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है। घायल रविता की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ब्रजवीर की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। फिलहाल राॅबिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Related Posts

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

चरथावल। ग्राम नंगला राई में जमीअत उलेमा-ए-हिंद पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष हाफिज फुरकान असअदि के भाई हाजी गुलफाम का तीन दिन पूर्व इंतकाल हो गया था। उनके निधन से…

Continue reading
राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जनपद में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं यातायात व्यवस्था…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

जमीयत में राष्ट्रीय महासचिव ने नंगला राई पहुंच जताया दुःख

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

डीएम व एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, कई मामलों का मौके पर निस्तारण

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

निर्माण के टैंडरों में फर्जीवाड़े के भाजपा सभासदों

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

बीएसए पर संविदा कर्मचारी के उत्पीड़न का आरोप

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल

वैश्य समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी और उद्योगों पर धमकी को लेकर उबाल