मुजफ्फरनगर। महावीर चौक के निकट फ्लाई ओवर, आर्य समाज रोड, सर्कुलर रोड और प्रकाश चौक रोड पर गुरुवार को भीषण जाम लगा रहा। जाम की स्थिति ऐसी रही कि जगह-जगह वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे।
कई लोग पैदल निकलने के लिए भी परेशान रहे, कुछ ने तो वाहनों को किनारे कर पैदल ही मंजिल तक पहुंचने में समझदारी समझी।स्थानीय लोगों का कहना था कि यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त रही, वहीं यातायात पुलिस जाम खोलने के प्रयास में जुटी रही, लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल सकी। जाम के कारण दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई स्कूल वाहनों व ऑफिस जाने वालों को भी देरी हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, साथ ही व्यस्त समय में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए।






