गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मन्नत लेकर उठाई कांवड़

मुजफ्फरनगर में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मन्नत के साथ शहीद भगत सिंह गौ सेवा टीम, बागपत द्वारा हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की गई। यह यात्रा हर की पौड़ी, हरिद्वार से शुरू होकर ग्राम–कस्बा टिकरी स्थित शिव मंदिर तक पहुंचेगी।
गौ सेवा और राष्ट्र हित की भावना से ओत-प्रोत इस कांवड़ यात्रा के माध्यम से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भगवान शिव का अभिषेक एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की कामना हेतु समर्पित किया जाएगा। यात्रा के दौरान “हर हर गंगे” और “जय गौ माता” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गौ सेवा टीम के सदस्यों ने कहा कि यह कांवड़ केवल आस्था नहीं, बल्कि संकल्प है। टीम का मानना है कि सच्चे इरादे वही निभा पाते हैं, जिन्हें भोलेनाथ स्वयं बुलाते हैं। इसी भावना के साथ गौ सेवकों ने यह कठिन यात्रा आरंभ की है। इस धार्मिक एवं सामाजिक अभियान का नेतृत्व विकास मेहरा (गौ सेवक) कर रहे हैं। उनके साथ शुभम गौ सेवक, सुरेन्द्र गौ सेवक सहित अन्य गौ भक्त भी यात्रा में सहभागी हैं। सभी सेवकों ने कहा कि यह यात्रा पूर्णतः भगवान भोलेनाथ की इच्छा और गौ माता के प्रति समर्पण भाव से की जा रही है। गौ सेवा टीम के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में गौ संरक्षण, संस्कृति और राष्ट्र भावना को नई दिशा मिलती है। यात्रा के सफल समापन के लिए भोले शंकर से मंगल कामना की गई।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला