गौतमबुद्धनगर और शामली के युवाओं ने दौड़ में दिखाई अपनी प्रतिभा

मुजफ्फरनगर। शहर के नुमाइश मैदान में शुक्रवार से अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई। पहले दिन गौतमबुद्धनगर और शामली के 985 युवाओं ने दौड़ लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शनिवार को बिजनौर जिले के अभ्यर्थियो की भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है। मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती में 13 जिलों के 17 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को गौतमबुद्धनगर और शामली के युवा बड़ी संख्या में भर्ती के लिए पहुंचे थे। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती परिसर में एंट्री दी गई। निर्धारित दौड़ में इससे पहले सेना के अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दू सिद्धार्थ और अपर जिलाधिकारी वित्त गजेन्द्र पाल सिंह के साथ भर्ती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस- प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Related Posts

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों…

Continue reading
गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

मुजफ्फरनगर। महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में सहारनपुर स्थित बाला जी धाम मंदिर परिसर, बेहट रोड पर आयोजित दिव्य गीता सत्संग के दूसरे दिन श्रद्धालुओं…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

कड़ी निगरानी में शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

गीता सत्संग की अमृत वर्षा में मुजफ्फरनगर के श्रद्धालुओं ने लिया आध्यात्मिक लाभ

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

जेईई मेन 2026 में संकल्प इंस्टिट्यूट का परचम लहराया

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

क्रांति सेना ने नगर पालिका पर लगाए गंभीर आरोप

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

जिला बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने लिया संतों का आशीर्वाद

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला

नशे में धुत युवक ने भाई पर किया जानलेवा हमला