बुढाना-कांधला मार्ग पर गौकशी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई
बुढाना। कांधला मार्ग पर गौकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड हो गई। दोनों और से हुई फायरिंग में दो गौकश घायल हो गए, जबकि तीसरे को कांबिग में पकड लिया गया। अवैध हथियारों के साथ गौकशी के लिए लाया गया बछडा भी पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल ने बताया कि बुढाना पुलिस ने सोमवार रात कांधला मार्ग पर एक गन्ने के खेत में गौकशी होने की शिकायत मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गौकशी करने वालों की घेराबंदी की। ललकारने पर गौकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए गौकशों को करारा जवाब दिया। इस गोलाबारी में गौकश रहीश पुत्र मौहम्मद उमर निवासी लुहसाना रोड बुढाना और नौशाद पुत्र सगीर निवासी सम्भलहेडा थाना मीरापुर घायल हो गया। इनके तीसरे साथी मूसा पुत्र जमरूद निवासी जौला को पकड लिया गया। तलाशी में इनके पास से अवैध हथियारां के साथ गौकशी के उपकरण और एक बछडा बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज है, इनमें रहीस सबसे शातिर है।







